करौली: मामचारी बांध में डूबे युवक का शव सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला, जिला अस्पताल में PM के बाद शव परिजनों को सौंपा
मामचारी बांध में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया।सूचना मिलते ही मामचारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थाना अधिकारी ने पानी में छलांग लगा दी युवक को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली।मामचारी थाना अधिकारी अबजीत कुमार मीणा ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे स्टेडियम के पास करौली निवासी पिंटू कश्यप बांध में डूब गया था।