करौली: मामचारी बांध में डूबे युवक को बचाने के लिए थानाधिकारी अबजीत कुमार भी पानी में कूदे, युवक का नहीं लगा पता
मामचारी बांध में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। सूचना मिलते ही मामचारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थाना अधिकारी ने पानी में छलांग लगा दी युवक को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 5:30 बजे करौली निवासी पिंटू कश्यप अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था जहां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।