करौली: शहर के हिण्डौन गेट के पास SBI बैंक में विभागीय लापरवाही के कारण निर्धारित समय पर नहीं हुआ ध्वजारोहण
सरकार के निर्देशों के अनुसार 79 वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर निर्धारित समय पर समस्त सरकारी कार्यालयों आवश्यक रूप से झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने के निर्देश के बावजूद भी करौली के हिण्डौन गेट के पास एसबीआई बैंक शाखा में विभागाध्यक्ष व कार्मिकों की लापरवाही से निर्धारित समय 9.30 बजे तक भी ध्वजारोहण नहीं हुआ।