करौली: घासीराम बाबा आश्रम में रह रहे संत मोक्षानंद महाराज का शव फंदे से लटका मिला, लोगों ने लगाया जाम
टोडाभीम घासीराम बाबा आश्रम में रह रहे 80 वर्षीय संत मोक्षानंद महाराज का शव फंदे से लटका हुआ मिला।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे घटना का पता तब चला, जब भैंसा गांव के ग्रामीण पप्पू सैनी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे।उन्होंने दरवाजा खोला तो संत को रस्सी से लटका देखा। पप्पू ने इसकी सूचना तुरंत खिरखड़ी और भैंसा के ग्रामीणों को दी गई।