डुमरिया प्रखंड की खड़िदा पंचायत स्थित जामबनी गांव में आयोजित पंचम रात्रि हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कीर्तन मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 फरवरी को गंधा दिवस के साथ हुआ था। इसका समापन सोमवार को दधि महोत्सव, प्रसाद वितरण एवं मालसा पूजा के साथ होगा।