Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
public7479
Previous slide
Next slide
मोकामा विधायक अनंत सिंह जी की पुत्री का तिलकोत्सव
Jamui, Jamui
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
अनंत सिंह की बेटी की शादी का पहला VIDEO: दानापुर के रिसॉर्ट में तिलक आज, दामाद को देंगे 3cr की डिफेंडर; नदवां से 1000 गाड़ियों से निकले
Jamui, Jamui | Nov 20, 2026
जमुई में पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूजन सामग्री का किया गया वितरण लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शहर के पुरानी बाजार स्थित ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर प्रांगण में शनिवार की शाम 4:30 बजे तक मंदिर के संस्थापक द्वारा एक अनूठी पहल कर सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक सह जमुई विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार और उनकी पत्नी रचना शर्मा द्वारा 500 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री और उपहारों का वितरण किया गया। उपहार लेकर सभी छठव्रतियों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान छठव्रतियों की काफी भीड़ उमड़ी रही। इस सेवा कार्य में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमला प्रसाद, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल और अपर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा राकेश कुमार और मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस सामाजिक और धार्मिक पहल की प्रशंसा की और सराहना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं मौजूद पदाधिकारी ने भी अपने हाथों से साड़ी व पूजन सामग्री का वितरण किया आयोजक अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से लगातार छठव्रतियों की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी यह सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा। इस पवित्र अनुष्ठान में छठव्रतियों को पारंपरिक डलिया, साड़ी, फल, फूल, अगरबत्ती और शृंगार सामग्री सहित सभी आवश्यक पूजन सामग्री भेंट की गई। उपहार पाकर छठव्रतियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आयोजकों को आशीर्वाद व दुआएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद नीतीश कुमार, अधिवक्ता सचिदानंद सिंह, राजीव पटेल, परिमल सिंह, रामनिवास यादव, दिवाकर सोनी, राजीव केसरी, उज्जवलदीप और उत्तम दीप सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Jamui, Jamui | Nov 20, 2026
जमुई: प्रेमिका के घर पहुंचा तीन बच्चों का पिता, प्रेमिका के पति ने पत्नी को किया प्रेमी के हवाले झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव में छठ महापर्व की तैयारी के बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों का पिता अपने घर के बगल में रहने वाली दो बच्चों की मां से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान महिला के पति और उसकी सास ने दोनों को कमरे में देख लिया। शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। मामला शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है। इसकी जानकारी रविवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे हुई। बताया जाता है कि दो बच्चों की मां का गांव के ही बगल में रहने वाले तीन बच्चों के पिता से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों छिप-छिपकर मिलते थे। शुक्रवार को छठ महापर्व के नहाय-खाय के अवसर पर दोनों परिवार कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करने के बाद पर्व की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच देर रात महिला के बुलाने पर प्रेमी उसके घर पहुंच गया। दोनों कमरे में थे, तभी महिला के पति और उसकी सास की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। शोर सुनकर ग्रामीण भी जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों की पहल पर दोनों की शादी करा दी गई। महिला के पति ने पत्नी का त्याग करते हुए उसे प्रेमी के हवाले कर दिया। महिला का पति उसे प्रेमी के साथ भेजने पर राजी हो गया। इधर, प्रेमी के घर पहुंचने पर उसकी पत्नी ने इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया। तीन छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य और अपने भरण-पोषण को लेकर पीड़ित पत्नी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को पीड़ित पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम से दोनों परिवारों के पांच बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। #jamui #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 20, 2026
जमुई: कटौना नदी में 05 वर्षीय मासूम बच्ची डूबी, पिता ने बचाया जमुई जिले कटौना नदी घाट में शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे रामजी साव की 05 वर्षीय पुत्री लाडो कुमारी अचानक नदी में बने गड्ढे में गिरकर डूब गई। इसके बाद राम जी साव द्वारा फौरन डूबी हुई पुत्री को ढूंढ कर निकल गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची के फेफड़े में पानी चले जाने की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रामजी साव ने बताया कि वह शौच के लिए नदी किनारे गए थे। साथ में उनका पुत्र और पुत्री भी जिद आ गया। इस दौरान वह शौच करने गए और पुत्र व पुत्री नदी किनारे खेलने लगी। जब शौच करने के बाद आए तो देखा कि पुत्री लाडो कुमारी गायब है। इसके बाद पास में बने नदी के गड्ढे में ढूंढा गया तो लाडो कुमारी डूबी हुई पाई गई। जिसे फौरन बेहोशी अवस्था में निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया, फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में ही बच्ची का इलाज चल रहा है। #jamui #CrimeNews #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Nov 20, 2026
जमुई के गरसंडा घाट पर भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा अर्चना लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गरसंडा घाट पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। घाट पर विधि-विधान के साथ भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। रविवार की शाम करीब 4 बजे के बाद से विभिन्न जगहों से आए छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बारी-बारी से श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की प्रतिमा का दर्शन कर आरती की। इस दौरान पूरा छठ घाट व्रतियों व श्रद्धालुओं से गुलजार बना रहा। लोग हर्षोल्लास के साथ माथे पर डलिया लेकर घाट पहुंचे। कई छठ व्रती दंडवत करती हुई घाट पर पहुंचीं और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। घाट पर जमकर आतिशबाजी भी हुई। छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूजा समिति के सदस्यों ने घूम-घूम कर जायजा लिया और माइकिंग के माध्यम से दिशा-निर्देश दिए। पूजा समिति के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, सचिव मुन्ना पांडे, कोषाध्यक्ष आनंद पांडेय, उपसचिव रमन पांडेय, सुमंत पांडेय, सन्नी पांडेय, मुकेश पांडेय, मोनू पांडेय, अजय साव, मनोज सिन्हा, नीरज पांडेय, शुभम पांडेय, दीपक पांडेय, कालीचरण पांडेय और अमित पांडेय समेत अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। घाट पर साफ-सफाई, लाइट और बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई दिक्कत न हो। शाम ढलते ही घाट का दृश्य अत्यंत मनोरम हो गया। दीयों की रोशनी, अगरबत्ती की खुशबू और छठ गीतों की स्वर लहरियों से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। महिलाएं पूरी आस्था के साथ पानी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती नजर आईं। परिवार के सदस्य भी पूजा में सहयोग करते दिखे। गौरतलब है कि सोमवार की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। इसके लिए भी गरसंडा घाट पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। #jamui #chhath #छठ #वायरल #chhathpooja #Biharkgarvchathmhaparv #samrat4bjp
Jamui, Jamui | Nov 20, 2026
हिंदू शेरनी खुशबू पांडे ने कहा बिहार वालों को शर*बिंदगी झेलना पड़ता है #viralvideo #trendingvideo #jamui #bihar #khushbupande #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026
जमुई में लगा घना कोहरा l
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026