गुलाबगंज: गुलाबगंज रेलवे स्टेशन के बाहर से बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
गुलाबगंज क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरियों की वारदात में इजाफा हुआ है। ताजा मामला बुधवार दोपहर 1 बजे सामने आया यहां गुलाबगंज निवासी एक युवा अपनी बाइक को रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कर पटरी पार करते हुए दूसरी ओर किसी काम से गया था लेकिन जब वह वापस आया तो उसे बाइक नजर नहीं आई। आसपास तलाशने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। थाने में की गई शिकायत।