आज़मगढ़: बरौली में दो साल से रखे बर्तन को मांगने पर टेंट हाउस संचालक समेत अन्य को दुकान में मनबढ़ लोगों ने मारपीट कर किया घायल
जीयनपुर कोतवाली के बरौली निवासी सत्यपाल चौहान के अनुसार उनकी बरौली में ही टेंट हाउस की दुकान है। वहीं उसकी चाट, फुलकी और फल की भी दुकान है। सत्यपाल के अनुसार कुछ लोगों ने उसका बर्तन 2वर्ष पूर्व लिया था। लेकिन अभी तक नहीं दिया। बार-बार मांगने पर भी टालमटोल करते रहे। इस पर उसने कहा कि कब तक ऐसा रहेगा और बातचीत के लिए बुलाया। आरोपी आकर दुकान पर मारपीट करने लगे।