आज़मगढ़: फर्जी सिम से एयरटेल पेमेंट बैंक बनाकर लाखों रुपए निकालने वाले अभियुक्त को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया गिरफ़्तार
आवेदक सीताराम यादव पुत्र स्व0सूर्यबली यादव निवासी मोलनापुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ में साइबर क्राइम थाना में प्रार्थना पत्र दिया की किसी ने मेरे नाम से फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक का खाताखोल लिया है और जो किसान सम्मान निधि की राशि मेरे बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में आती थी वो अब अचानक मेरे नाम से खुले फर्जी एयरटेल पेमेंटबैंक में ट्रान्सफर होकर निकाल लिया जा रहा है ।