आज़मगढ़: चैत्र नवरात्र के 1 दिन पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जनपद भर में देवी मंदिरों व आसपास हुई साफ सफाई
मंगलवार से चैत्र नवरात्रि के शुरू होने को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को जनपदभर में देवी मंदिरों पर सफाई कर्मियों के द्वारा अभियान चला कर साफ सफाई की गई। जनपद में सभी ग्रामपंचायत में जहां भी देवी मंदिर हैं वहां पर तथा वहां पर जाने के रास्ते की साफ सफाई की गई। पल्हनी ब्लॉक के करतालपुर में नौ दुर्गा मंदिर में व आसपास साफ सफाई की गई।