आज़मगढ़: मनिकाडीह बाजार के पास सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक पलटी, चालक घायल
रौनापार थाना के मनिकाडीह बाजार के पास सड़क पर अचानक से आए एक बच्चे को बचाने के चक्कर में रविवार को दिन में बाइक पलट गई। इससे बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घायल को लोगों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया। सोमवार को जिला अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया। घायल 32 वर्षीय पप्पू निवासी मेघई खास जीयनपुर है।