डुमरांव: नवाडेरा निषाद टोले में एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2024 नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवाडेरा निषाद टोले में एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली की एक विवाहिता ने फांसी लगाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो ससुराल पक्ष द्वारा बताया गया कि वह गर्भवती थी व उसके पेट में पथरी थी। अचानक उठे दर्द से उसकी मौत हो गई।