डुमरांव: सरकारी विद्यालयों की विधि व्यवस्था को लेकर DPO ने डुमरांव प्रखंड सभागार में प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 22, 2024 डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की विधि व्यवस्था के मद्देनज़र सभी प्रधानाध्यापकों की प्रखंड सभागार भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता DPO सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश उपाध्याय ने की। बैठक में डेस्क-बेंच प्रतिवेदन, विद्यालयों के भौतिक विकास, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने व अन्य कई निर्णय लिए गए।