डुमरांव: नगर परिषद ने डुमरांव में बुलाई आम सभा, वर्ष 2024-25 में ख़र्च होंगे ₹79.22 करोड़; पिछले साल के बजट पर भी हुई चर्चा
Dumraon, Buxar | Feb 22, 2024 नगर परिषद डुमरांव कार्यालय में आम सभा बुलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन सुनीता गुप्ता व संचालन उप चेयरमैन विकास ठाकुर ने किया, जिसमें वर्ष 2024-25 के लिए ₹79.22 का बजट पास हुआ। पिछले साल के बजट में जो ख़र्च हुआ, उसका लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए लगभग ₹52.60 करोड़ का ख़र्च दिखाया गया। वॉर्ड पार्षदों ने ख़र्च के संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें ख़र्च के ब्योरे की कॉपी दी गई।