डुमरांव: डुमरांव में आयोजित होगा बिस्मिल्लाह खान महोत्सव, SDM, SDPO, CO, BDO और थानाध्यक्ष ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा
Dumraon, Buxar | Feb 21, 2024 डुमरांव में बिहार सरकार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में मनाए जाने वाले बिस्मिल्लाह खान महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसको लेकर एसडीएम कुमार पंकज, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप पाण्डेय और अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया।