डुमरांव: अपने ननिहाल डुमरांव आए एक किशोर को एक फल विक्रेता ने बनाया चार घंटे तक बंधक, फल विक्रेता को पुलिस ने लिया हिरासत में
Dumraon, Buxar | Feb 21, 2024 अपने ननिहाल डुमरांव आए सिकरौल के एक गांव के रहने वाले किशोर को एक फल विक्रेता द्वारा चार घंटे तक अपने कमरे में बंधक बनाए कर रखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोर के परिजन उसे लेकर पूछताछ करने डुमरांव पहुंचे। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।