डुमरांव: उस्ताद की याद में आयोजित बिस्मिल्लाह खान महोत्सव ने डुमरांव की संवारी महफिल, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा इलाका
Dumraon, Buxar | Feb 22, 2024 डुमरांव में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राज हाई विद्यालय के खेल मैदान में बिस्मिल्लाह खान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, DM अंशुल अग्रवाल, DDC डॉ. महेंद्र पाल, SDM कुमार पंकज, SDPO अफाक अख्तर अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।