हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नवीपुर निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 18 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री व तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नवीपुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 18 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।