हाथरस: जाफराबाद गांव में साइकिल सवार युवक को बस ने मारी टक्कर, साइकिल सवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद में आज एक साइकिल सवार युवक को बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा घायल साइकिल सवार युवक का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है।