लालगंज: जानकी कुंज परिसर तेंदुई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास जी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया
लालगंज क्षेत्र के तेंदुई गांव स्थित जानकी कुंज परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार शाम 7:00 बजे तक कथा व्यास पवन कुमार महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने यमलार्जुन उद्धार, फल वाली की कथा, बकासुर और अघासुर वध के साथ ब्रह्मा जी की परीक्षा और भगवान की माया का प्रसंग सुनाया।