रसूलाबाद: विकासनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने छत के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर में शनिवार को 55 वर्षीय किसान रमाकांत ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रसूलाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की है।