रसूलाबाद: रसूलाबाद में विधानसभा कार्यकर्ता मिलन समारोह का हुआ आयोजन, 250 से अधिक गैर दलों से आए कार्यकर्ताओं ने BJP की ली सदस्यता
गुरुवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद कस्बे में विधानसभा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जहां पर करीब 250 से अधिक जिम्मेदार गैर दलों से आए कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ली, सभी का सांसद सुब्रत पाठक व पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने पटका पहनाकर स्वागत किया।