रसूलाबाद: विजयपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
विजयपुर गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक राजीव कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। फंदे पर शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता जयचंद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की है।