रसूलाबाद: रसूलाबाद कस्बे के पास बाइक सवार 2 लोग अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरे, चिकित्सकों ने 1 घायल को कानपुर किया रेफर
रसूलाबाद कस्बे के पास गुरुवार को बाइक सवार बहेरा निवासी अनुपम पुत्र सरवन व सुरेन्द्र पुत्र मन्नू अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरे। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने अनुपम की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।