रसूलाबाद: पालनगर में स्थित मां वैष्णो देवी डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 250 छात्रों को वितरित किए फोन
शुक्रवार को रसूलाबाद क्षेत्र के पाल नगर में स्थित मां वैष्णो देवी डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 250 छात्रों को स्मार्टफोन वितरण किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आदर्श ठाकुर ने कहा कि उ0प्र0 के युवाओं को आधुनिक दौर से जोड़ने और स्वावलंबी बनाने को लेकर प्रदेश सरकार फ्री में स्मार्टफोन दे रही है।