रसूलाबाद: असालतगंज में भाकियू टिकैत गुट के किसानों की हुई बैठक, एमएसपी कानून की मांग को लेकर किया हल्ला बोल प्रदर्शन
शुक्रवार को असालतगंज में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला व ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर यादव की अगवाई में सैकड़ो किसान कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 11 किसानों ने सदस्यता ली। जिसके बाद एमएसपी कानून को लेकर हल्ला बोल रोड प्रदर्शन किया गया ।जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।