_समाहरणालय, मधेपुरा_
_जिला जनसंपर्क कार्यालय_
_प्रेस विज्ञप्ति_
_दिनांक: 16 सितंबर 2026_
_स्वच्छता में सहभाग - स्वच्छ भारत, विकसित भारत_
_स्थान: झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा_
आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को झल्लू बाबू सभागार भवन, मधेपुरा में _स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान_ का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता _माननीय सांसद, मधेपुरा श्री दिनेश चंद्र यादव जी_ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में _माननीय सांसद, सुपौल श्री दिलेश्वर कामैत जी_, _माननीय विधायक, सिंहेश्वर श्री रमेश ऋषिदेव जी_ एवं _माननीय विधायक, बिहारीगंज श्री निरंजन कुमार मेहता जी_ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त, निदेशक DRDA, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
माननीय सांसद महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा _स्वच्छ भारत, विकसित भारत_ के संकल्प को साकार करना है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें, एक घंटा श्रमदान करें और कचरे के 4 तरह के पृथक्करण को अपने घरों में अपनाएं।
*अभियान के तहत निर्धारित प्रमुख गतिविधियां:*
- 15 सितंबर तक - CTUs की Mapping/Geo-location एवं तैयारी
- 16 सितंबर तक - सभी Preparatory Activities पूर्ण
- 17 सितंबर - SHS 2026 Roll-out
- 17-18 सितंबर - स्वच्छ पाठशाला – युवा फॉर स्वच्छता
- 19-20 सितंबर - CTU/GVP Transformation
- 21-22 सितंबर - स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान
- 23-24 सितंबर - जनभागीदारी एवं Advocacy Drives
- 25-26 सितंबर - Sports for Swachhata
- 27 सितंबर - विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की विशेष सफाई
- 28-29 सितंबर - स्वच्छता से समृद्धि (Waste to Wealth)
- 30 सितंबर - सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर
- 01 अक्टूबर प्रातः 08:00 बजे - एक दिन, एक घंटा, एक साथ सामूहिक श्रमदान
- 02 अक्टूबर - स्वच्छ भारत दिवस / विशेष ग्राम सभा
अभियान के दौरान सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, हाट-बाजारों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, खेल मैदान तथा तालाब/जलाशय सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ मधेपुरा के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar