समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक : 16 सितंबर 2026
*झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में माननीय सांसद श्री दिनेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित*
*केंद्र प्रायोजित एवं विकासपरक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा;*
*योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश*
मधेपुरा। आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में माननीय सांसद, 13-मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र श्री दिनेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न केंद्र प्रायोजित, राज्य एवं विकासपरक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में श्री दिलेश्वर कामैत, माननीय सांसद, सुपौल, श्री रमेश ऋषि, माननीय विधायक, सिंहेश्वर, श्री निरंजन कुमार मेहता, माननीय विधायक, बिहारीगंज एवं श्री अजय कुमार सिंह, माननीय विधान पार्षद सहित सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद, सभी प्रखंडों के प्रमुखगण एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना/वीबी-जी राम जी, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी एवं ग्रामीण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड-डे-मील योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल योजना-पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम, दूरसंचार, रेलवे, राजमार्ग, जल मार्ग एवं खनन से संबंधित आधारभूत संरचना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, समेकित विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट प्रोग्राम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
माननीय सांसद द्वारा संबंधित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, लंबित कार्यों, क्रियान्वयन की स्थिति तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) की भी समीक्षा की गई। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले के समग्र विकास को गति देने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माननीय सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उसका प्रत्यक्ष लाभ आमजन तक पहुंचे। बैठक में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar