गुलाबगंज: गुलाबगंज थाने के ग्राम लखंगार में खूनी संघर्ष; लाठी-कुल्हाड़ी चलीं, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज, जांच मे जुटी पुलिस
गुलाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लखंगार में बुधवार दोपहर गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से शिवम दांगी, दूसरे पक्ष के जसरूप दांगी की रिपोर्ट पर। बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने दोनो पक्षो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।