सभापति भंवरलाल पंवार ने संतों का लिया आशीर्वाद, गायों को खिलाई लापसी
कोलिया के दयाल आश्रम और गोपाल गौ सेवा संस्थान पहुंचे डीडवाना नगर परिषद के सभापति
डीडवाना। नगर परिषद डीडवाना के सभापति भंवरलाल पंवार रविवार सुबह कोलिया स्थित निरंजनी पंथ के प्रसिद्ध दयाल आश्रम पहुंचे। यहाँ उन्होंने महंत रामस्वरूप दास महाराज के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आश्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रबुद्ध जनों ने नवनिर्वाचित सभापति का भव्य नागरिक अभिनंदन किया।कोलिया के पूर्व सरपंच रामअवतार सोनी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में विजय हासिल करने के बाद सभापति भंवरलाल पंवार अपने परिवार और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दयाल आश्रम पहुंचे थे। संतों का आशीर्वाद लेने के पश्चात वे गोपाल गौ सेवा संस्थान, कोलिया भी गए।
गौशाला भ्रमण के दौरान सभापति ने वहाँ की सफाई और रख-रखाव की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा गायों को लापसी खिलाकर गौ सेवा की।इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामअवतार सोनी, चेनाराम सैनी, पूर्व सैनिक सुभाष भाटी, रामचंद्र सतरावला, नथमल बल्दवा, बजरंग लाल सतरावला और मोहन राम माली सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Didwana, Nagaur | Sep 28, 2026