जिला कलक्टर ने की ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा
आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिये निर्देश
डीडवाना-कुचामन, 26 सितंबर।
जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने विकसित भारत - जन सेवा अभियान के तहत शिविरों की प्रगति, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं अटल ज्ञान केंद्रों की स्थापना,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग में सुधार एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए स्थानीय स्तर पर फल-सब्जी उपलब्ध कराने तथा SHGs की आजीविका संवर्द्धन हेतु 11 हजार अमृत पोषण वाटिकाओं का निर्माण करने, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना तथा MP LAD/MLA LAD के स्वीकृत व लंबित कार्यों की प्रगति तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का निस्तारण एवं पंचायती राज से संबंधित मुद्दे की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ख़ुमाराम सारण सहित सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
—
Didwana, Nagaur | Sep 26, 2026