#NAGAURPOLICE
#SP OFFICE NAGAUR
*1. थाना खींवसऱ:- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए लगभग 3.10 लाख रूपये कीमतन 15.40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर, एक आरोपी श्रवणराम को किया गिरफ्तार।* दिनांक 25.09.2026 को एनएच-62 पर सरहद लालावास स्थित फौजी होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर, अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया गया। *आरोपी होटल की आड़ में करता था अवैध मादक पदार्थ की बिक्री।*
*2. महिला थाना नागौर:-*
पहली कार्यवाहीः-
*श्री आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में फर्जी फसल बीमा क्लैम के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सी.एस.सी.आई.डी. संचालक आरोपी धर्मेन्द्र को किया गिरफ्तार।* आरोपियों ने मिलकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पैसों को असली हकदारों को नहीं देकर, कूटरचिज दस्तावेज तैयार कर फर्जी फसल बीमा क्लैम किया। *प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।*
दूसरी कार्यवाहीः-
*श्री आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए महिला अत्याचार से संबंधित प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी श्रीमती मैना देवी को कस्बा नागौर से किया गिरफ्तार।*
*3. थाना पादूकलां:- ग्राम डोडियाना में आपसी जमीनी विवाद में हुई महिला की हत्या के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए वारदात में प्रयुक्त 01 बोलेरो कैम्पर एवं मौके से 02 ट्रैक्टर एवं 01 मोटरसाइकिल जब्त किये गये।* दिनांक 22.09.2026 को आरोपियों ने आपसी जमीनी विवाद के कारण परिवादी एवं उसके परिजनो के साथ गंभीर मारपीट की एवं कैम्पर गाड़ी से टक्कर मारी, जिससे परिवादी की पत्नी की मृत्यु हो गई। *पूर्व में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर कुल 06 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।*
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
Didwana, Nagaur | Sep 26, 2026