🙏🏻 सेवा, समर्पण और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित — सेवा संकल्प सभा 🙏🏻
आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को जयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ एवं नोखा के पूर्व विधायक श्री बिहारी लाल विश्नोई का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं राष्ट्रसेवा के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई तथा अनेक विकास कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नोखा से श्री आसकरण भट्टड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गंगाराम पारीक, पार्षद श्री सीताराम जोशी, महामंत्री श्री रमेश नाथ, महामंत्री श्री संदीप चोरड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी श्री देवकिशन पंडित, श्री सुनील पूनिया, श्री जुगल राजस्थानी, श्री रिमजान अली, श्री राजेंद्र पंडित, श्री जयनारायण पंडित, श्री रेवंत राम चांवरिया, श्री कपिल जोशी, श्री भवानी सिंह, श्री मुकेश बंजारा, श्री हनुमान व्यास, श्री मुंशी खान, श्री कन्हैयालाल व्यास, श्री दिनेश जोशी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार ही जनसेवा का मार्ग है।
आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करें। 🇮🇳
Didwana, Nagaur | Sep 25, 2026