भागलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद! थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने एक पत्रकार का मोबाइल लूट लिया। हैरानी की बात यह है कि डायल 112 को सूचना देने के बावजूद मदद के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, थाने में आवेदन देने पहुंचे पत्रकार को मोबाइल खोजने की गुहार लिखने को कहा गया। आखिर भागलपुर में पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा?
अब सवाल भागलपुर पुलिस और SSP से है—आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
#Bhagalpur #BhagalpurPolice #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews Dial112 PoliceAdministration PurviBiharNews