छठ महापर्व का शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन संपन्न होने पर प्रमंडलीय आयुक्त, डी आई जी,जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों के प्रति जताया आभार
छठ महापर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रमंडलीय आयुक्त श्री राजेश कुमार, डी आई जी जितेंद्र राणा,जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने आम नागरिकों, छठ पूजा समितियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी लगातार विभिन्न छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करते रहे तथा संपूर्ण व्यवस्था की नियमित निगरानी करते रहे। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किया गया।
छठ महापर्व जैसे व्यापक जनभागीदारी वाले आयोजन का शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न होना प्रशासन, पुलिस, छठ पूजा समितियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग एवं सामूहिक जिम्मेदारी का परिणाम है।
उन्होंने विशेष रूप से छठ पूजा समितियों द्वारा घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए सहयोग तथा आम नागरिकों द्वारा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन एवं संयम बनाए रखने की सराहना की।
उन्होंने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों, नगर निकायों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, सफाईकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी प्रशंसा की।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
City of Patna - PMC
Patna Police
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Patna Traffic police
Patna, Bihar | Nov 17, 2026