बिश्रामपुर: विधायक ने प्रखंड कार्यालय में 263 आंगनबाड़ी सेविकाओं को टैब वितरित किए
विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार की शाम पांच बजे प्रखंड क्षेत्र के 263 आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच टैब का वितरण किया गया। टैब का वितरण मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह,जिला पार्षद विजय रविदास व बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।