बिश्रामपुर: सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी का प्रदर्शन, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना
सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी गोरखनाथ पांडेय ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत शनिवार को विश्रामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। जिसका समापन शाम चार बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय को एक ज्ञापन देकर किया गया।