बिश्रामपुर: नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी परिसर में भाजपा का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया
विश्रामपुर नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी के सभागार में शनिवार को भाजपा का विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसका समापन शाम पांच बजे हुआ। सम्मेलन में विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखंड और दो निकायों के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में संगठन के मजबूती व विस्तार पर चर्चा हुई।