बिश्रामपुर: विश्रामपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्रा भी निकाली गई
विश्रामपुर नगर परिषद व आंचलिक क्षेत्र में कई जगहों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को पूरे धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बी मोड़,भालुहि,विश्रामपुर सहित कई जगहों पर शाम चार बजे कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इससे पहले प्रभात फेरी और शोभा यात्रा भी निकाला गया।