बिश्रामपुर: चोरटीया गांव के एक खेत में लगी आग, 150 बोझा गेहूँ और 100 बोझा अरहर जलकर राख
चोरटीया गांव के एक किसान के खेत मे आग लग गयी। जिससे खेत में पड़ा 150 बोझा गेंहू व 100 बोझ अरहर जलकर खाख हो गया। इसकी जनकरी पीड़ित किसान चंद्रिका यादव ने विश्रामपुर थाना को दे दी है। गुरुवार की सुबह दस बजे चंद्रिका यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि खेत मे एकाएक आग लग गयी। हलाकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।