बिश्रामपुर: लालगढ़ सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, विकास योजनाओं पर चर्चा
विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ पंचायत सचिवालय में सोमवार की दोपहर एक बजे पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक हुयी। बैठक में पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। इससे पहले बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र चौधरी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।