पटना ग्रामीण: बिहार में 62 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, अवकाश कुमार बने पटना के नए SSP
बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 62 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा को आतंकवाद निरोधक दस्ता के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, अवकाश कुमार को पटना का एसएसपी बनाया गया है। देर शाम 8 बजे गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।