पटना ग्रामीण: 1 जनवरी से बिहार में बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट: पटना के मौसम वैज्ञानिक
शुक्रवार की दोपहर 3:00 पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य में 1 जनवरी से ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है।