चान्दन: ढकना गांव की लापता छात्रा का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजन ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई
Chanan, Banka | Aug 20, 2026 ढकना गांव की लापता छठी क्लास की छात्रा का दूसरे दिन गुरुवार को भी कहीं पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे छात्रा की मां ने सूईया थाना में आवेदन देकर पुत्री के बरामदगी की गुहार लगायी है। आवेदन में बताया कि बीते बुधवार को स्कूल के लिए घर से निकली थी,तभी से लापता है।