सिरसागंज: मोहल्ला दक्षिणी मोहनगंज में एक महिला ने अपने जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया, थाने में दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के मोहल्ला दक्षिणी मोहनगंज का है निवासी एक महिला के जेठ ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर गुरुवार को थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसके जेठ शराब के नशे में आकर बिना वजह गंदी-गंदी गाली गलौज देने लगे। जिसका विरोध किए जाने पर जेठ द्वारा मारपीट कर दी गई। इसके बाद पीड़िता द्वारा थाने में मामले की शिकायत की गई है।