महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात 8:00 बजे बताया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू उर्फ रामकिशोर (35) के रूप में हुई है, जो किशनपुर, थाना महाराजपुर का निवासी है।