नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुकान में दुकानदार ने रंगे हाथ चोरी करते हुए 2 कर्मचारियों को पकड़ा
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने अपनी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी करते हुए दो कर्मचारी अंकित कुमार और अनुज कुमार को रंगे हाथ पकड़ा। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रविवार 4 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि, दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।