जमुई: डीएम ने आवास सहायक गुंजन कुमार को अवैध वसूली के आरोप में बर्खास्त किया
Jamui, Jamui | Mar 29, 2025 शनिवार 4 बजे डीएम अभिलाषा शर्मा ने आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब 27 मार्च को गुंजन कुमार गुंजन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए अवैध रूप से पैसा वसूलते हुए दिखाई दिए थे।