जमुई: जमुई डीईओ पर नकेल, वेतन कटौती, स्पष्टीकरण सहित अन्य कार्रवाई के लिए डीएम की लेनी होगी अनुमति
Jamui, Jamui | Mar 28, 2025 शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत पदाधिकारियों के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी बिना जांचोपरांत पदाधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र गठन, वेतन की कटौती, वेतन बंद एवं विभिन्न मामलों को लेकर स्पष्टीकरण की कार्रवाई नहीं कर सकेंगे। शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत पदाधिकारियों के विरुद्ध की जाने वाले सभी अनुशासनिक कार्रवाई को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने निर्देश जारी किया है।