जमुई: खादीग्राम के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, 3 घायल, एक को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Mar 29, 2025 जमुई- मुंगेर मुख्य मार्ग एनएच333 खादीग्राम के पास शनिवार की दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार बीए पार्ट थर्ड की छात्रा और उसका भाई तथा सड़क पार कर रहे वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को बरहट थाने की पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां वृद्ध को पटना रेफर किया गया।